मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुरेंद्र तौमर मोबाइल वाणी के माध्यम से बीरम मेरोठा से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने श्रमिक कार्ड के बारे में बताया है। सबसे पहले हमें वेबसाइट पर जाना है और वेबसाइट पर रेजिस्ट्रेशन कराना है और उसे आधार कार्ड से जुड़वाना है नंबर को ओटीपी से मोबाइल से लिंक करा लेना है और आधार नंबर दर्ज कराना है। श्रमिक कार्ड बनवाने में 30 रूपए लगता है। श्रमिकों को पैसे की रशीद दी जाती है ताकि उन्हें भरोसा हो। श्रमिक कार्ड 16 वर्ष की उम्र से लेकर 59 वर्ष की उम्र तक के व्यक्तियों का बन सकता है।