मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिसोदिया मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता शर्मा से सक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वे मास्क का नियमित उपयोग करती है एवं अपने हाथों को समय समय पर धोते रहती हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीका लगा लिया है ,परन्तु कोरोना का तीसरा टीका बूस्टर डोज की अभी जानकारी नहीं है इसलिए बूस्टर डोज नहीं लगवाया है। वे लोगों को सलाह देती है कि सभी स्वछता के साथ रहे मास्क लगाकर रहे एवं दो गज की दुरी बना कर रहे और सरकार द्वारा दिए गए कोरोना के नियमों का पालन करें।