मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिसोदिया मोबाइल वाणी के माध्यम से बृज तोमर से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना काल के समय सरकार द्वारा कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए निर्देश जारी किये गए थे ,जिनमे मास्क लगाना हाथों को समय समय पर धोना और साफ सफाई एवं लोगों से दो गज की दुरी बना कर रहना इन सब बातों का खास ध्यान देना था। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया की उन्होंने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। बच्चों को कोरोना काल के समय सुरक्षित रखने के लिए जब बच्चों को स्कूल भेजे तो मास्क लगा कर भेजे और हाथों को धोते रहे सेनिटाइज़र का उपयोग करते रहें।