मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिसोदिया मोबाइल वाणी के माध्यम से यादव सिंह से साक्षात्कार लिया है। जिसमें यादव सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जो कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए नियम बनाये गए थे उनका वे पालन करते हैं, मास्क लगा कर रहते है हाथों को समय समय पर धोते रहते हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है ,इसके साथ ही साथ वे अपने घर वालों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाते रहना हाथों को समय समय पर धोते रहना एवं लोगों से दुरी बना कर रहना चाहिए।
