मध्यप्रदेश राज्य के जिला राजगढ़ से संवाददाता सुल्तान सिसोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरीफाइड अभियान के तहत जगदीश से साक्षात्कार लिया। जसमें जगदीश ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति 14 दिन तक अलग रखना चाहिए और हमे उसके साथ दूरी रखनी चाहिए और उसके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। जगदीश ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा ली है और तीसरी डोज़ भी लगवाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना चाहिए ,लोगो से दो गज की दुरी बनाये रखनी चाहिए और साफ़ सफाई से रहना चाहिए।