मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिसोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरिफाइड अभियान के तहत अखिलेश से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ने कोरोना का दोनों डोज लगवा लिया है और कोरोना की तीसरा टीका बूस्टर डोज जो सरकार द्वारा लगवाया जा रहा है उसे भी उन्होंने लगवा लिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि वे कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरत रहे हैं। मास्क लगाना,हाथों को नियमित रूप से धोते रहना और सामाजिक दुरी बनाकर रहना इन बातों का खास ध्यान दे रहे हैं।