मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से गायत्री तौमर निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरीफाइड अभियान के तहत सुनील से साक्षात्कार लिया है। जिसमें सुनील ने बताया कि उन्होंने कोरोना का दोनों डोज सफलता पूर्वक लगवा लिया है। कोरोना का टीका लगवाने से पहले उनके मान में बहुत डर था परन्तु जब निष्ठा स्वास्थ्य वाणी से कॉल आया और बहुत अच्छे से बताया गया तब उनका डर चला गया और उन्होंने कोरोना का दोनों डोज लगवा लिया है अब वे बिल्कुल ठीक हैं। आगे उन्होंने बताया की अब फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे है इसलिए हमें मास्क का उपयोग करना चाहिए एवं सावधानियां बरतनी चाहिए।
