मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला के निवासी यशवंत सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 31/05/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके गाँव में नाली की सफाई नहीं हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता सुलतान सिंह ने इस खबर को सुना और सम्बंधित ग्राम पंचायत तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि यशवंत सिंह के गाँव में नाली की सफाई हो गयी है। समस्या का समाधान होने से यशवंत सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
