मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिशोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से इंदिरा बाई से साक्षात्कार लिया है। जिसमे इंदिरा बाई ने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी की नियमित श्रोता है। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर उनके दैनिक जीवन में काफी परिवर्तन आया है । उन्होंने बताया की निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर उन्हें ज्ञान मिला की हरी साग सब्जियां खाना चाहिए और सब्जियों को बनाने से पहले अच्छे से धो लेना चाहिए। साफ सफाई के साथ रहना चाहिए प्रति दिन नहाना चाहिए एवं खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। इन महत्वपूर्ण जानकारियों को सुनकर वे अपने घर परिवार वालों को भी साफ सफाई से रहने के लिए प्रेरित करती हैं। इन महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद करती है।
