मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिशोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से लखन सिंह से साक्षात्कार लिया है। जिसमे लखन सिंह ने बताया कि दिनांक 18/05/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके मनरेगा मजदूरी की राशि नहीं मिल रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता सुल्तान सिंह ने इस खबर को सुना और सम्बंधित पंचायत एवं जनपत पंचायत के सचिव तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि लखन सिंह को मनरेगा की राशि मिल गयी है। समस्या का समाधान होने से लखन सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
