मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिशोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से भोम सिंह से साक्षात्कार लिया है।जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 06/05/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर जा कर एवं आवेदन दिलवाकर भोम सिंह का श्रमिक कार्ड बनवाया। समस्या का समाधान होने से भोम सिंह बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं ।
