मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम पानखेड़ी तहसील खिलचीपुर के निवासी लखन से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 22/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनकी मनरेगा मजदूरी की राशि बहुत दिनों से नहीं डल रही है। इस खबर के प्रसारित होने के बाद खबर को प्रमुखता से लेते हुए। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित जनपथ पंचायत में जा कर इनकी शिकायत को फॉरवर्ड किया।इसके बाद इनके खाते में मनरेगा मजदूरी की राशि आ गई है ।समस्या का समाधान होने से लखन बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।