मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से विक्रम सिंह सिसोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कैवल सिंह से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 17/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है जिस कारण उन्हें बहुत दिक्कत हो रहे थी विभिन प्रतियोगिता का फॉर्म नहीं भर पा रहे थे और उन्हें छात्रवृति भी नहीं मिल पा रही थी । इसके लिए वे लोक सेवा केंद्र में भी संपर्क किया परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो पा रही थी। खबर के प्रसारित होने के बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि कैवल सिंह का आय प्रमाण पत्र बन गया है। समस्या का समाधान होने से कैवल सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।