मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिसोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से राजू तोमर से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 14/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका किसी भी बैंक में खाता नहीं है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता सुल्तान सिंह सिसोदिया ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक में जाकर इनकी शिकायत से अवगत कराया आवेदन दिया। इसके बाद राजू तोमर का बैंक में खाता खुलवाया। समस्या का समाधान होने से राजू तोमर बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
