मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुलतान सिंह सिसोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से रामेश्वर से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 11/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड गुम हो गया है उन्हें नया आधार कार्ड बनवाना है । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि रामेश्वर का आधार कार्ड बन गया है उन्हें नया आधार कार्ड मिल गया है । समस्या का समाधान होने से रामेश्वर बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
