मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से विक्रम सिंह निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम बटावदा तहसील जीरापुर के निवासी बीरम सिंह साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 31/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनकी मनरेगा की राशि बहुत दिनों से उलझी हुई है और वे पंचायत भवन का चक्कर लगा कर थक चुके है। पंचायत सरपंच सचिव आदि से संपर्क के बाद भी पैसा उनके खाते में नहीं डाले जा रहे थे। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित जनपथ पंचायत में जा कर इनकी शिकायत को फॉरवर्ड किया।इसके बाद इनके खाते में राशि आ गई।समस्या का समाधान होने से बीरम सिंह बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।