मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला में सुल्तान सिंह सोंधिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से तहसील खिजिपुर के निवासी तरवर सिंह का साक्षात्कार लिया। जिसमें तरवर सिंह ने बताया कि दिनांक 01/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि तरवर सिंह का आयुष्मान कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से तरवर सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।