मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से सुल्तान सिंह सिसोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से गंगा बाई से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 10/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका नाम पात्रता पर्ची में नहीं है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता सुल्तान सिंह सिसोदिया ने इस खबर को सुना और सम्बंधित जनपत पंचायत एवं पंचायत सचिव को इनकी शिकायत से अवगत कराया इसके बाद गंगा बाई का पात्रता पर्ची में नाम जुड़ पाया है। समस्या का समाधान होने से गंगा बाई बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।