राजेश शर्मा का खाता होल्ड हो रहा था उससे चालू करवाया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की टीम के सदस्य के द्वारा
मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला के निवासी राजेश शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 09/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके बैंक खाते में होल्ड लग गया है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता सुलतान सिंह ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक में जा कर इनका होल्ड को ठीक करवाया। समस्या का समाधान होने से राजेश शर्मा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
