मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से विक्रम सिंह सिशोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से खिलचीपुर तहसील निवासी तोपान सिंह से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 16/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवायी गयी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका गेहूं का पंजीयन नहीं हो रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि तोपान सिंह का गेहूं का पंजीयन ई उपार्जन केंद्र पर निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के द्वारा पंजीयन करवाया गया । समस्या का समाधान होने से तोपान सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
