मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से विक्रम सिंह सिशोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से खिलचीपुर तहसील के ग्राम पंचायत बड़खेड़ा निवासी सत्यनारायण सिंह से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 07/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवायी गयी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि सत्यनारायण सिंह का श्रमिक कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से सत्यनारायण सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
