मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुलतान सिंह सिसोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कालू सिंह से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 24/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि कालू सिंह का आयुष्मान कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से कालू सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।