मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुलतान सिंह सिसोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से नरेंद्र सिंह से साक्षात्कार लिया है । जिसमें नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिनांक 21/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड में उम्र गलत है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता सुल्तान सिंह जी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित आधार सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि नरेंद्र सिंह का आधार कार्ड में उम्र में संशोधन हो गया है। समस्या का समाधान होने से नरेंद्र सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।