मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुलतान सिंह सिसोदिया ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गिर्राज से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 19/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि गिर्राज का आयुष्मान कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से गिर्राज बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
