मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुलतान सिंह सिसोदिया ने मोबाईल वाणी के माध्यम से विजय सिंह से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 02/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था उनका आय प्रमाण पत्र नहीं बना है। इस समस्या के प्रसारण होने के बाद हमारे संवाददाता ने सम्बंधित लोक सेवा केंद्र तक जाकर आवेदन दिलाकर इनका आय प्रमाण पत्र बनवाया है । इसके लिए विजय सिंह ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।
