मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुलतान सिंह जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से खिलचीपुर तहसील निवासी राधेश्याम से साक्षात्कार लिया है ।जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 01/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका मूल निवासी प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता सुल्तान सिंह जी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित लोक सेवा केंद्र तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि राधेश्याम जी का मूल निवासी प्रमाण पत्र बन गया है। समस्या का समाधान होने से राधेश्याम जी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
