मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से भगवान सिंह जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। इस समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 01/12 /2021 को प्रसारित किया गया था।इसके बाद हमारे संवाददाता ने सम्बंधित अधिकारीयों से साझा किया। जिसके बाद भगवान सिंह जी का आयुष्मान कार्ड निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की टीम के वालंटियर सुल्तान सिसोदिया के द्वारा बनवाया दिया गया है । जिससे वे खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के टीम को धन्यवाद दे रहे हैं।
