मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से दुर्गा प्रसाद जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका मोबाइल नंबर आधार से नहीं जुड़ा हुआ है। इस समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 03 /12 /2021 को प्रसारित किया गया था।इसके बाद हमारे संवाददाता ने सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस समस्या को साझा किया। जिसके बाद दुर्गा प्रसाद जी का मोबाइल नंबर अपडेट करवाया दिया गया है। जिससे वे खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के टीम को धन्यवाद दे रहे हैं।