मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिशोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से गोपाल सिंह जी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बैंक में खाता नहीं है इसलिए बैंक में खाता खुलवाने में उनकी मदद की जाये। उन्होंने इस समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 29/11/2021 को प्रसारित करवाया था। इसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता द्वारा इनकी समस्या को सम्बंधित बैंक में साझा किया गया जिसके बाद गोपाल सिंह जी का बैंक में अकाउंट खुल गया है। इसके लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया है।
