मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला के निवासी घीसा लाल जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 17/11/2021 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका दसवीं की मार्कशीट नहीं मिल रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता सुल्तान सिंह जी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित विद्यालय में जा कर बातचीत किया। इसका असर यह हुआ की घीसा लाल जी को दसवीं की मार्कशीट मिल गयी है। समस्या का समाधान होने से घीसा लाल जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
