बुधवार रात को 867 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई, इसके अलावा पॉजिटिव रिपोर्ट 0 है अब तक 8447 संक्रमित तो में से 8272 लोग स्वस्थ हुए हैं 175 लोगों की मौत हुई है हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 230962 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे अभी तक 219088 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है 1047 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार सत्र 2021-2022 में राष्ट्रीय कम मींस मेरिट छात्रवृत्ति की परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड हो गए हैं परीक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था वह अपना प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल की लिंक www.mponline.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से ललिता जी मोबाइल वाणी के माध्यम से अपनी एक समस्या दर्ज हैं उनकी समस्या यह है की ललिता का समग्र आईडी कार्ड नहीं बन रहा है

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से संवादाता की बातचीत लक्ष्मी जी से हुई ।लक्ष्मी जी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने समग्र आईडी नहीं बनने की शिकायत निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर दर्ज की थी । जिसके बाद असर यह हुआ कि निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के कार्यकर्ता की सहयता से समग्र आईडी का समग्र आईडी बन गया है ।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए में महिलाओं को प्रवेश देने संबंधी अधिसूचना अगले साल मई में जारी कर दी जाएगी इसके बाद महिला उम्मीदवार एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेगी रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी गई है मंत्रालय की और से कोर्ट को बताया गया कि सरकार अपने वायदे पर कायम है एनडीए के जरिए तीनों सेनाओं में महिलाओं का सहज प्रवेश सुलभ किया जाएगा इसके लिए सभी जरूरत थी तैयारियां की जा रही है धन्यवाद

कोरोना महामारी के कारण माता-पिता को होने , खोने वाले बच्चों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल सीबीएसई ने राहत दी है सीबीएसई अगले साल की बोर्ड परीक्षा के लिए इन बच्चों से कोई पंजीकरण या परीक्षा शुल्क नहीं लेगा ऐसे बच्चों की पहचान स्कूल करेंगे और परीक्षा के लिए आवेदन में इसकी जानकारी देंगे सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कोरोना महामारी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है यह निर्णय अभी शिक्षा सत्र 2021 और 22 के लिए है

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है मध्यप्रदेश शासन ने कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट याने सीपीसीटी के स्कोर कार्ड की वैलिडिटी 2 से बढ़ाकर 7 साल कर दी है इससे युवाओं को 2 साल का समय बीतने के बाद भी अवसर मिल सकेगा

रिकॉर्ड मरीजों की संख्या के कारण स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता जारी है विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं के साथ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लारवा के सर्वे के काम में लगाया है वही मलेरिया विभाग द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में सर्वे कर रहे थे ताकि बीमारी को पनपने से रोका जा सके विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से बचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के साथ ही सर्वे कार्य जारी है डेंगू के साथ ही बच्चों में निमोनिया वह बड़ी उम्र के मरीजों में वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं

महिला एवं बाल विकास परियोजना के नगर पालिका सेक्टर की विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जनकल्याण और स्वराज अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए परियोजना अधिकारी राजेश के रावत ने जन कल्याण और सुराज अभियान के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया इस दौरान पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना व लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए