Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिले से रोहित परिहार ने मोबाइल माध्यम से कोरोना अपडेट की जानकारी दी. रोहित ने बताया कि एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ने लगा है. हाल ही में यूरोप में केस बढ़े हैं. अभी हमें कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है.
मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिले से अंकिता सोलंकी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चे की पानी में डूबने से मौत की जानकारी दी. अंकिता ने बताया कि बच्चा अपने पिता के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई.
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से अंकिता सोलंकी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मौसम के बारे में जानकारी दी. अंकिता ने बताया कि नौतपा से पहले ही तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. दिन के साथ रात भी तपने लगी है. 10 साल में सबसे ज्यादा तापमान इस साल दर्ज किया गया है.
मध्यप्रदेश के बड़ावनी जिले से अंकिता सोलंकी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चों की परीक्षा के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसको लेकर आवेदकों को ऑनलाइन एप्लाई करना होगा.
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के मनीष ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी दी. मनीष ने बताया कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. साथ ही अब बूस्टर डोज की कीमत भी कंपनियों ने कम कर दी है.
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से मनीष कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना के लक्षणों के बारे में जानकारी दी. मनीष कुमार ने बताया कि आंखों में जलन कोरोना का बड़ा लक्षण है.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मप्र के बड़वानी जिले से रोहित परिहार ने मोबाइल वाणी के माध्य से कोरोना वैक्सीन डोज की कीमतों में कमी आने की जानकारी दी है. रोहित ने बताया कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों ने शनिवार को इसकी घोषणा की है. अब 225 रुपए में कोवैक्सीन मिल सकेगी.
