हमारे श्रोता अंकित कुमार ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते है कि आधार कार्ड में कोई भी सुधार करवाने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि आधार कार्ड में अपना नाम, जन्मतिथि और पता जैसे विवरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से सुधारे जा सकते हैं। ऑनलाइन सुधारने के लिए आप आधार के सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाकर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आपना आधार नम्बर डालते हुए आगे बढ़ें और नाम सुधार के लिए दसवीं का प्रमाण पत्र या अन्य कोई प्रमाणपत्र, पते में सुधार के लिए सम्बंधित दस्तावेज, जैसे ज़मीन के काग़ज़ात या किरायानामा आदि की स्कैन की हुई प्रति अपलोड कर दें। इसके बाद आप बीपीओ सर्विस कंपनी को चुनें, जो आपकी जानकारी को वेरीफाई करेगा और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद बीपीओ सर्विस कंपनी फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी चेक करने के बाद यूआईडीएआई को आपका अनुरोध भेजेगा। उसके बाद आपके आधार में जानकारी अपडेट करने का आवेदन स्वीकार कर आपको एकनॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी। एक बार आधार में जानकारी अपडेट हो जाने के बाद आप कुछ दिनों में नया आधार डाउनलोड कर सकते हैं और अपना आधार कार्ड प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। जन्मतिथि सुधार के लिए अगर आपके आधार कार्ड और मूल जन्मतिथि में तीन साल से कम का अंतर है और आप पहली बार अपनी जन्मतिथि में सुधार करवा रहे हैं, तो आप सम्बन्धित दस्तावेज के साथ किसी नज़दीकी आधार/जन-सुविधा केंद्र में जाकर उसे सुधरवा सकते हैं। लेकिन यदि उम्र में तीन साल से अधिक का अंतर है या फिर आप पहले भी एक बार अपनी जन्मतिथि में सुधार करवा चुके हैं, तो उसके लिए आपको सम्बन्धित दस्तावेज़ों के साथ क्षेत्रीय आधार केंद्र जाना होगा। जन्मतिथि में बदलाव के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, किसी समूह ए के राजपत्रित अधिकारी द्वारा उसके लेटर हेड पर जारी जन्मतिथि, फ़ोटो पहचान पत्र, दसवीं या बारहवीं का प्रमाण पत्र इत्यादि में से कोई एक दस्तावेज आपके पास होना चाहिए।
Download | Get Embed Code

May 10, 2021, 11:46 a.m.


Transcript Unavailable.
Download | Get Embed Code

June 18, 2021, 4:08 p.m.