उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला से गीता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नीलिमा की कहानी से उन्हें बहुत सीख मिली है। उन्होंने बताया कि समाज में लड़कियों पर बहुत अत्याचार किया जाता है। उन्हें उनका अधिकार नहीं दिया जाता है, उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। लड़कियां पढ़ना चाहती हैं, पढ़ लिख कर आगे बढ़ना चाहती हैं। लेकिन माँ बाप उन्हें पढ़ने नहीं देते है, केवल लड़कों को पढ़ाते है। लड़का और लड़की को बराबरी का अधिकार नहीं दिया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी घर से बाहर निकलने का अधिकार मिलना चाहिए, उन्हें भी पढ़ना चाहिए।