झारखण्ड राज्य के तिरि पंचायत से हरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि हमारे देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर सरकार ने लॉकडाउन के नियमों से पुरे देश में बांधा है। वह इस नियम का पालन कर रहे हैं और अपने गाँव के आस पास के लोगों को समझाते हैं। साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक भी कर रहे हैं। जिस प्रकार दहेज प्रथा, बाल विवाह और हिंसा के खिलाफ महिलाओं को इससे लड़ने तथा आवाज उठाने को कहते हैं

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिले से सोनी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि उनके घर वाले पहले उन्हें घर से निकलने को नहीं देते थे। लेकिन जब से वह समुह से जुडी तो और हिम्मत लाकर बाहर निकलना शुरू कर दिया। साथ ही अपने घर के आस-पास की महिलाओं को भी घर से निकलने के लिए जागरूक किया। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि उनके घर के आस पास के घरेलु हिंसाओं को भी संभालती है

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ प्रखंड से रीना बर्मन मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि वे के बिष्णुगढ पंचायत की वार्ड सदस्य है।वार्ड सदस्य बनने से पहले मेरी पंचायत मेरी शक्ति में जुड़ने से पहले वे बहुत दब्बू प्रकृति की थी किसी के सामने अपनी बता नहीं रख पाती थी उनमे बहुत झिझक थी, और घरेलु हिंसा से ग्रसित भी थी। लेकिन जब मेरी पंचायत मेरी शक्ति में जुडी और उन्हें प्रशिक्षण मिला तब से उनमे बहुत परिवर्तन आया और अब वे पंचायत में घरेलु हिंसा से ग्रसित महिलाओं और लड़कियों की आवाज उठाती है। खासकर किशोरियों को पैड की जरुरत हो या दहेज़ प्रथा हो य आंगनबाड़ी सम्बंधित जितनी भी प्रकार की समस्याएँ हो सबको पंचायत में उठाती है। ग्राम सभी में भी इन सभी मुद्दों को ले जाना चाहती है जिससे इन मुद्दों पर पहल हो सके और किशोरियों और महिलाओं का मुद्दा आसानी से सुलझ पाए।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड के गम्हरिया से ललिता देवी मोबाईल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि जब से वे मुखिया बनी हैं। दहेज़ प्रथा ,बाल विवाह और लड़का लड़की में भेद भाव के बारे में पता चला।

झारखण्ड राज्य के चतरा जिले के गान्धारिया पंचायत से एक शोरता लोक गीत द्वारा दहेज के खिलाफ गीत प्रस्तुत किया है। वो गीत में ये बता रही है, कि दहेज देने में इंसान का कलेजा फट जाता है। सोना चंडी भी मांगते है और हीरो होंडा भी

झारखण्ड राज्य के चतरा जिला के डमडोइया पंचायत से प्रियंका देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि उन्होंने अपने गाँव की महिलाओं को ग्राम सभा में जाने को कहा। उन्होंने अपने गाँव में हो रहे कम उम्र की किशोरियों के विवाह पर रोक लगाया।साथ ही महिलाओं और किशोरियों को सरकार द्वारा हर योजनाओं का लाभ दिलवाया।जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ,उज्वला योजना,शराब बंदी व जल बचाव ,दहेज प्रथा इत्यादि चीजों पर काम की । साथ ही समुदाय के लोगो को शौचालय का उपयोग करना सिखाई है । जो महिलाएँ शर्म और अपने परिवार के डर के कारण बाहर नहीं निकलती थी। अब वह अपने घरों से बाहर भी निकलती है। उन्होंने सभी वार्ड में जा-जाकर सभी महिलाओं को प्रेरित किया।

झारखण्ड राज्य के चतरा जिला के डमडोइया पंचायत से प्रियंका देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि उन्होंने अपने गाँव की महिलाओं और किशोरियों को ग्राम सभा में जाने को कहा। उन्होंने अपने गाँव में हो रहे कम उम्र की किशोरियों के विवाह पर रोक लगाया।साथ ही महिलाओं और किशोरियों को सरकार द्वारा हर योजनाओं का लाभ दिलवाया। वह यह भी कहती है कि उन्होंने दहेज के खिलाफ आवाज भी उठाई है, जो महिलाएँ शर्म और अपने परिवार के डर के कारण बाहर नहीं निकलती थी। अब वह अपने घरों से बाहर भी निकलती है। उन्होंने सभी वार्ड में जा-जाकर सभी महिलाओं को प्रेरित किया।