झारखण्ड राज्य के जिला पूर्वी सिंघभूम के प्रखंड पोटका के पंचायत तेतला के ग्राम किरनडीह से मालती सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी दे रहे है कि उनके गावं में एक भी महिला स्वयं सहायता समूह नहीं था। 2010 में इन्होने महिला स्वयं सहायता समूह बनाया और अभी गावं में सात महिला समूह कार्य कर रही है।महिलाओं को विश्वास दिलाने और जानकारी देने के बाद आज महिला समूह साथ में है। इस समय बहुत दिक्कत हुई और ग्राम संगठन बनने के बाद महिला समूह का साथ मिलने के बाद गावं में शराब बंदी अभियान चलाया जिससे अभी इनके ग्राम में शराब नहीं बिक्री होती है इसके लिए महिलाओ को शराब बिक्रेताओ की बहुत सी बातें झेलनी पड़ी और मारपीट भी सहना पड़ा। बाल विवाह ,डायन प्रथा बंद हो गया है लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हुए है। और अभी कोरोना काल में लोग सुरक्षा का पालन कर रहे है।