झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिले के इचाक प्रखंड से कौशल्या कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनकी दीदी की शादी लॉकडाउन के कारण नही हो पाया। घर में अब मन नही लगता है और बाजार जाने का मन करता है। चाउमीन,चाट खानेका भी मन कर रहा है ,परन्तु वो भी नही खा पा रही हैं। साथ ही इनका कहना है कि लॉकडाउन में किसी रिश्तेदार के घर भी ये नही जा पा रही हैं और ना ही खेल-कूद पा रही हैं।