झारखंड राज्य के रांची हज़ारीबाग़ के विष्णुगढ़ प्रखंड के पंचायत विष्णुगढ़ से संगीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हें नीलिमा की कहानी बहुत अच्छी लगती है। नीलिमा की कहानी सुनकर वह जागरूक हुई है।उनका कहना है कि पहले वह घर से बाहर नहीं निकलती थी लेकिन अब वह बाहर निकलती है।वही उनके साथ पहले भेदभाव भी किया जाता था लेकिन अब नहीं होता है। वही उनकी पंचायत प्रतिनिधि द्वारा मीटिंग में कहा जाता है कि लड़का-लड़की में भेद भाव नहीं करना है तथा कम उम्र में शादी नहीं करना है।