झारखण्ड राज्य के जिला चतरा के चतरा प्रखंड के जंगी पंचायत से द्रोपदी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि नीलिमा की कहानी सुनकर हमलोगो को यह पता चलता है कि महिलाओं को घर में कैद कर रखा जाता है उन्हें किसी तरह की छूट नहीं मिलती है। क्या महिलाएं इतनी बेवकूफ है कि घर में वे कैद हो कर रह जाएंगी। हम सभी महिलाओं को मिल कर एकजुट व संघठित हो कर रहना चाहिए जैसे जेसपीएसएल के माध्यम से वे जुटी हुई है और संघठन बनायीं हुई है।ऐसी ही संघठित हो कर समाज को सुधारा जा सकता है और इस कार्य में वे प्रयासरत है।