झारखण्ड राज्य के चत्र जिला से अनीता यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है,कि नीलिमा कि अठारवीं कड़ी में दिखाई गयी जिसमे एक महिला के साथ अत्याचार हो रहा है,और वो नीलम की कहानी से प्रेरित होकर उस महिला ने अपने ऊपर हो रहें अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठायी। महिला एकता में बल है,और संगठन में बल है,इस तरह सारी महिलाओं को हिम्मत कर के अपने एकता को प्रदर्शित करना होगा क्यूंकि किसी भी संविधान में ये नहीं लिखा है, और ना ही समाज है ,कि कोई भी पुरुष हो ,वार्ड सदस्य हो या मुखिया हो या क्यों ना प्रधानमंत्री ही हो एक महिला पर अत्याचार नहीं कर सकता है।महिलाओं के अत्याचार के ऊपर उनके पास घरेलु हिंसा के तहत कानून है।