झारखंड राज्य के नयनतारा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि बहुत सारी लड़कियों के साथ अपने घर में ही जोर जबरजस्ती होती है। लेकिन वे उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती हैं, या फिर यौन हिंसा को वे हिंसा नहीं समझती हैं। लेकिन अब नीलिमा की कहानी सुनने के बाद यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।