झारखंड राज्य के चतरा से कमली देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके घर के पास की एक लड़की अपने मायके आयी हुई थी। उसको अपने ससुराल में अच्छा नहीं लगता था उसके बच्चे भी थे। उसने बताया कि उसके साथ मार पीट भी होता था। उसके पति ने एक दिन उसको मारने के बाद जला दिया। उस पर केस भी किया गया लेकिन पुलिस वालों को पैसे देकर केस को रफा दफा किया गया।