झारखण्ड राज्य से चूचू प्रखंड से उषा जि मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है,की वो 2010 में उपमुखिया बनी तब उन्हें हमें पंचायत के काम काज की कोई जानकारी नहीं थी। कुछ दिनों के बाद एक महिला जिसके साथ बहुत घरेलू हिंसा हो रहा था उस औरत ने अपनी समस्या को ले कर रोते हुए मेरे पास आई उसने बताया कि उसके ससुर पति और देवर बहुत मार पिट करते थे। एक दिन उपमुखिया ने खुद देखा उस औरत को मार मिलने के बाद लगे चोट के निशान में तो उन्हें बहुत तकलीफ हुई। उपमुखिया उस औरत की सास से मिलने गई उसके घर उसकी सास से पूछी आप लोग इस तरह का शासन क्यों करते हो इस पर उस औरत की सास ने उपमुखिया से ही उल्ट सीधी बात करने लगी उसके बाद सारी महिलाओं ने मिल कर उस महिला के समस्या का समाधान किया अब वो औरत सुखी सम्पन से है।