झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ से दिव्या कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती है कि उन्हें आयरन गोली के महत्व की पहले जानकारी नहीं थी लेकिन अब मेरी बरी कार्यक्रम में आयरन गोली की विस्तृत जानकारी दी गयी। बढ़ते बच्चों के शारीरिक विकास के लिए कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि हरी साग सब्ज़ियाँ ,अंडा -मांस मछलियाँ तथा आयरन की गोली का सेवन करना जरुरी होता है ताकि आने वाले वक्त में शरीर मजबूती से बिमारियों का सामना कर सके । साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी मिली कि आयरन की गोली खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। दिव्या कुमारी बतातीं हैं कि उन्हें पहले हरी साग सब्ज़ियाँ खाना ज्यादा पसंद नहीं करती थी लेकिन अब मेरी बारी कार्यक्रम सुनने के बाद उनके अंदर काफी बदलाव आया और इसके लिए उन्होंने हरी साग सब्ज़ी ,मांस-मछलियाँ तथा आयरन की गोली का सेवन करना शुरू कर दिया।इसके लिए वे अब मेरी बारी कार्यक्रम को धन्यवाद दे रही हैं।

झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ गावँ से रिया कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें आयरन की गोली खाने की जानकारी पहले नहीं थी लेकिन अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से आयरन की गोली के महत्व व उसकी विस्तृत जानकारी दी गयी।कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि बढ़ते बच्चों के शारीरिक विकास के लिए हरी साग सब्ज़ियाँ ,अंडा -मांस मछली  तथा आयरन की गोली का सेवन करना जरुरी होता है ताकि आने वाले वक्त में शरीर मजबूती से बीमारियों  का सामना कर सके । रिया कुमारी बतातीं हैं कि उन्हें पहले हरी साग सब्ज़ियाँ खाना ज्यादा पसंद नहीं था  लेकिन अब मेरी बारी कार्यक्रम सुनने के बाद उनके अंदर काफी बदलाव आया और इसके लिए अब मेरी बारी कार्यक्रम को वे धन्यवाद दे रही हैं।

झारखण्ड राज्य जिला रांची के काँके प्रखंड स्थित नेओरी विकास से मानसी सिंह अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि वे 18 वर्ष की हैं और उन्हें युवा मैत्री केंद्र क्या होता है और यह किसके लिए काम करता है इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन जब उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम सुना तो उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी मिली। युवा मैत्री केंद्र युवाओं के स्वास्थ्य के लिए कार्य करते हैं  तथा इसमें    किशोर -किशोरियाँ पौष्टिक खान-पान   ,संक्रामक रोगों   ,परिवार नियोजन की जानकारी और स्वास्थ्य से जुड़ी गुप्त बातों को भी साझा कर सकते हैं।अब मेरी बारी कार्यक्रम में दी जाने वाली जानकारियों के माध्यम से उनमें काफी बदलाव आया और इनकी  शिक्षा में भी वृद्धि हुई है ,साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत सी जानकारियां  मिली हैं  इसके लिए वे अब मेरी बारी कार्यक्रम का  आभार व्यक्त कर रहीं हैं।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला ओरमांझी प्रखंड बारीडीह से फूलकुमारी देवी ने अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी पहले नहीं थी लेकिन जब उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम सुना तब उन्हें युवा मैत्री केंद्र की विस्तार से जानकारी मिली।फूलकुमारी देवी ने बताया अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से युवा मैत्री केंद्र में बढ़ते उम्र के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी विस्तारपूर्वक जानकारियाँ दी जाती है क्योंकि किशोर -किशोरियों में बढ़ते उम्र के साथ-साथ मानसिक ,शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तन होते हैं और संक्रमित रोगों के बारे में भी जान सकते हैं। इसके अलावे अब मेरी बारी कार्यक्रम में परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी बताया जाता है और परिवार नियोजन की जानकारी देते हुए उनकी पहचान को भी गुप्त रखा जाता है। फूलकुमारी देवी ने अपनी बेटियों को अब मेरी बारी कार्यक्रम की जानकारी देती हैं और अपने आस पास के किशोर किशोरियों व अपने दोस्तों से भी साझा किय। अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से मिली जानकारी के कारण फूलकुमारी देवी अपनी बेटियों का ध्यान अच्छे से रख पा रही हैं इसलिए अब मेरी बारी कार्यक्रम को पूरा श्रेय देना चाहती हैं क्योंकि कार्यक्रम के माध्यम से उनकी जानकारी में वृद्धि हुई है।