झारखण्ड राज्य के ज़िला गुमला के भरनो प्रखंड स्थित गांव बरंडा से राजा उराँव ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें इस मोबाइल वाणी के माध्यम से युवा मैत्री केंद्र के बारे में जानकारी मिली।

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड से सुधा कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अब मेरी बारी मोबाइल वाणी सेवा का प्रसारण पूरे झारखण्ड राज्य में होना चाहिए क्योंकि इससे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

हमारे एक श्रोता अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि यह अभियान बहुत अच्छा हैं और इससे कई जानकारियाँ प्राप्त हो रही हैं।

झारखण्ड राज्य के सिमडेगा ज़िला के कोलेबिरा प्रखंड स्थित लचड़ागढ़ कुम्हार टोली से विकास महतो ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें अब मेरी बारी अभियान बहुत अच्छा लगा और वो अपने साथियों को भी इस अभियान से जोड़ना चाहेंगे।

झारखण्ड राज्य के बिष्णुगढ़ ज़िला से राजेश्वर महतो कहते हैं कि चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर एक समूह बनाकर महिलाओं और युवतियों को मासिक धर्म की जानकारी देनी चाहिए।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के इचाक प्रखंड से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में युवा मैत्री केंद्र तो बना हुआ हैं परन्तु इसकी जानकारी लोगों को नहीं हैं।किशोर अवस्था में पर्याप्त जानकारी के अभाव में किशोरियाँ गलतियाँ कर बैठती हैं और संकोच के कारण अपनी समस्या किसी से व्यक्त नहीं कर पाती हैं ।इसलिए किशोरियों को बढ़ती उम्र में होने वाले शारारिक बदलाव की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी बताती हैं, कि ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को अकसर शिक्षा से वंचित रखा जाता हैं। लड़कियों को लड़कों की तरह सम्मान नहीं दिया जाता हैं।ग्रामीण इलाकों में इस सोच को हटा कर हर एक परिवार में बेटियों को समान दर्ज़ा दिया जाना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से कविता कुमारी ने बताया कि लोग अपनी गलत सोच के कारण लड़का और लड़की की कम उम्र में शादी करा देते हैं। इस कारण उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी ने बताया कि अकसर ग्रामीण इलाकों में कन्या भ्रूण हत्या होती रहती हैं। इसलिए काजल देवी निवेदन करती हैं कि कन्या के प्रति यह सोच हटा कर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए।