सुजीत कुमार सिंह मरदह ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों में प्रबल दावेदार सीता सिंह पत्नी धर्मेंद्र कुमार सिंह के एंट्री  से मची खलबली ? गाजीपुर मरदह ब्लाक अंतर्गत अरखपुर निवासी सीता सिंह पत्नी धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू भैया की ब्लॉक प्रमुख पद के प्रबल दावेदारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम स्वरूप ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए तरह-तरह के लुभावना देकर बी०डी०सी० के सदस्यों को आकर्षित करने का सिलसिला शुरू हो गया है | प्रमुख पद के प्रत्याशियों के दावेदारी में पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे , विजय सिंह यादव राजनीति में अच्छी पकड़ एवं मजबूत खिलाड़ियों में अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं | जो अपने चुनावी दांव पेच में कल - बल - छल का प्रयोग कर कुर्सी हथिया लेने में माहिर हैं | परन्तु इनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव भी जिला पंचायत सदस्य की चुनाव लड़कर दोबारा सीट को कब्जा करने में लगी रही , लेकिन इनके कार्यों द्वारा जनता में रोष व्याप्त होने के कारण हार का सामना करना पड़ा | और क्षेत्र भी वही है जहां मरदह ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख की सामान्य सीट होने के बाद इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए चुनाव मैदान में फिर से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार बने विजय सिंह यादव | इनकी कडी टक्कर देने के लिए अरखपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य सीता सिंह पत्नी धर्मेंद्र कुमार सिंह मिंटू भैया के दावेदारी से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है | जिसको चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा एम०एल०सी० विशाल सिंह "चंचल" के प्रतिनिधि चतुरभुज सिंह को मरदह ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी के साथ क्षेत्र भ्रमण करने पर चर्चा का विषय बना हुआ है |ऐसा माना जा रहा है कि सिंह के भ्रमण में एम०एल०सी०चनचल जी का समर्थन हैप्रतिनिधि ने बताया कि मरदह ब्लाक क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई देकर वोट करने की अपील किया जा रहा है | जिससे मरदह ब्लॉक का विकास हो सके | जातिगत समीकरण देखने के बाद सामान्य सीट पर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर दावेदारी कर क्षेत्र में जनता की सेवा कर रहे , अरविंद कुमार सिंह उर्फ झब्बू सिंह भी ब्लॉक की कुर्सी को पाने के लिए हर तरह से प्रयास कर रहे हैं | इसी कड़ी में हिमांशु सिंह भी प्रबल दावेदारी के साथ चुनाव मैदान में उतर कर लोगों से संपर्क कर वोट करने की अपील कर रहे | अब देखना है कि इस ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार सीता सिंह के तरफ क्षेत्र के तमाम माननीय एवं सम्मानित लोगों द्वारा स्नेह लगाव और प्यार मिल रहा है | तथा इनकी कुशल व्यवहार होने के कारण इस दावेदारी को स्वीकार करने में क्षेत्र की जनता लगी हैं | जिनकी ब्लॉक क्षेत्र में ही नहीं पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है |