विरनो स्थानीय ब्लाक के शहाबुद्दीनपुर बूथ पर पड़ रहे मत के बाद अपने घर जाता विकलांग बूथ एजेंट। बताते चलें कि अशोक प्रजापति जो अपने दोनों पैरों से विकलांग हैं। उन्होंने भी इस पंचायत चुनाव में दिलचस्पी लिया था और किसी प्रधान प्रत्याशी का एजेंटी कर रहे थे। शाम को 6 बजे मत समाप्त होने के बाद वे अपने पैरों से जमीन पर चल कर घर जाते विकलांग एजेंट अशोक प्रजापति। बताते चलें कि ये भी क्षेत्र पंचायत के लिए पर्चा भरा था। लेकिन प्रमुख प्रवीण यादव के मौदान में आने से उनके सम्मान में अपना पर्चा वापस ले लिया था। जिस पर विकलांग अशोक प्रजापति का प्रमुख प्रवीण यादव ने बहुत ही सम्मान किया। जिसको लेकर विकलांग अशोक प्रजापति हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।