नमस्कार साथियों मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार।आईबीपीएस द्वारासीआरपी क्लर्क के कुल 4545 पदों पर रिक्तियाँ निकाली गई है। न्यूनतम 20 वर्ष से अधिकतम 28 वर्ष तक के आयु वाले वैसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जायेगी। अभियर्थियों का चयन प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा । चयनित व्यक्तियों का वेतनमान नियमानुसार निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभियार्थी दिनांक 21 जुलाई 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।वेबसाइट है : www.ibps.in . इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस पद के सम्बंधित आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है।इस पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रूपए और एससी /एसटी वर्ग व पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रूपए निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड ,मोबाइल बैंकिंग ,ई चालान ,मोबाइल वॉलेट के माध्यम से कर सकते है। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

वैश्विक स्तर पर बढ़ता तापमान नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जुलाई में अल नीनो के आगाज के साथ ही बढ़ते तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बारे में अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रिडिक्शन (एनसीईपी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार चार जुलाई 2023 को अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। जब वैश्विक औसत तापमान 17.18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बढ़ते तापमान की यह प्रवत्ति पांच जुलाई 2023 को भी जारी रही। गौरतलब है कि इससे पहले तीन जुलाई 2023 को औसत तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मतलब की जुलाई 2023 के शुरूआती सप्ताह में ही लगातार तीन दिनों से वैश्विक औसत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने नागरिकों को कुछ दिनों के लिए कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करने की सलाह दी है, क्योंकि ये इबोला वायरस से संक्रमित है। आखिर ये दावा किस हद तक सही है आइए जानते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

Transcript Unavailable.

भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 05 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,453 के आसपास बनी रही। 04 जुलाई 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,468 थी, जबकि 03 जुलाई को इनकी संख्या 1,475 दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 56 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 69 लोग कोविड-19 से उबरे हैं। पिछले 24 घंटों में महामारी से एक की मौत हुई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।