Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

एक यूट्यूब चैनल Sarkari Vlog के वीडियो में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए एक योजना शुरू की है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि ‘फ्री स्मार्टफोन योजना 2023’ के तहत केंद्र सरकार प्रत्येक परिवार के 2 सदस्यों को स्मार्टफोन लेने के लिए उनके खाते में ₹10,200 दे रही है।

संयुक्त राष्ट्र संगठन यूनिटेड ने चेतावनी दी है कि यदि हम टीबी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को ढूंढने और इस बीमारी की रोकथाम के लिए उपायों को लागू करने में विफल रहते हैं, तो यह बीमारी 2035 तक करीब दस लाख लोगों की मौत की वजह बन सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन महिलाओँ के लिए है जो  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा उज्जैन संभाग आंगनबाड़ी में 179 नए पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं।इन पदों में  कार्यकर्ता,सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  के पदों पर रिक्तियां निकाली गयी है.वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं /10वीं या 12वीं पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अंदर होनी चाहिए,आयु में छूट मानदंडों के अनुसार किया जाएगा।आवेदन शुल्क नि शुल्क रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान उज्जैन संभाग आंगनबाड़ी जॉब के माध्यम से जिन महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा उन अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जाएगा।उज्जैन संभाग आंगनबाड़ी वैकेंसी के लिए आवेदन फार्म नीचे दिए गए लिंक या विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर विभाग द्वारा निर्धारित पते पर पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं एजुकेशन सर्टिफिकेट,पहचान पत्र,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,जन्म तिथि प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो एवं रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है sarkariprep.in .आवेदन कर्ता का चयन साक्षात्कार प्रदर्शन,मेरिट सूची एवं दस्तावेज सत्यापन के अनुसार किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27/07/2023 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.

सड़क हादसों के कारण भारत में हर साल 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है और यह आंकड़ा इस तरह की दुर्घटना के कारण दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों का 11 फीसदी है। एफआईसीसीआई(फिक्की)-ईवाई की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक़ दुनियाभर में हर 24 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना के दौरान चोट लगने के कारण होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सड़क दुर्घटना दुनियाभर में मौत का आठवां सबसे बड़ा कारण है।

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों में ओरेंज अलर्ट के कारण भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। आज तेज धूप खिलने के कारण तापमान में इजाफा देखने को मिला है। आज पारा 37 डिग्री के करीब रह सकता है।दिल्ली में आज तेज धूप खिलने के कारण तापमान में इजाफा देखने को मिला है। आज पारा 37 डिग्री के करीब रह सकता है।

वर्ष 2015-16 से 2019-21 की अवधि के दौरान भारत में रिकॉर्ड 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से मुक्त हुए। नीति आयोग के “राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांकः एक प्रगति संबंधी समीक्षा 2023” में यह दावा किया गया है।36 राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों और 707 प्रशासनिक जिलों के लिए बहुआयामी गरीबी संबंधी अनुमान प्रदान करने वाली इस रिपोर्ट के मुताबिक, बहुआयामी गरीबों के अनुपात में सबसे अधिक कमी उत्तर प्रदेश में आई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, एक चक्रवाती प्रसार दक्षिणी झारखंड और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है और मध्य स्तरों तक फैला हुआ है। वहीं आने वाले 24 घंटों के भीतर उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती प्रसार के बनने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए, आज उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात के अलग-अलग हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।