लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग हर घर तिरंगा अभियान मनाने के लिएअपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा।संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जलवायु की पुकार [छोटे कदम, बड़ा परिवर्तन ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे  बिजली बचाना,कचरा का सही निपटान करना और पानी का कम उपयोग करना हमारे पर्यावरण के लिए क्यों जरुरी है ?

स्कूलों के प्रवेश में आधार को अनिवार्य बनाने को लेकर उठे सवाल पर केंद्र सरकार ने अपनी सफाई दी है और कहा कि यह अनिवार्य नहीं है। किसी भी छात्र को आधार न होने के आधार पर प्रवेश देने या दूसरी अन्य सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता है।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआई) ने भी इस संबंध में राज्यों को दिशा- निर्देश दिए है। जिसमें साफ तौर यह कहा गया है कि आधार संख्या के अभाव में किसी बच्चे को उनके लाभों या अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है।स्कूलों में आधार की अनिवार्यता को लेकर यह सवाल ऐसे समय उठे है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्र सरकार ने बताया है कि उसके पास कर्ज में डूबे राज्यों को उबारने संबंधी कोई प्रस्ताव न तो आरबीआई से और न ही संबंधित राज्यों से आया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को राज्य सभा में एक लिखित सवाल के जवाब में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में केंद्र के साथ ही राज्यों पर कर्ज का जो बोझ बढ़ा था उसमें कमी आने लगी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल करने वाला एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट कथित तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो से आधिकारिक तौर पर जुड़े होने का दावा कर रहा है। अकाउंट के 60,000 फॉलोअर्स हैं, बायो में इंटेलिजेंस ब्यूरो, सरकारी अधिकारी बताया गया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की जांच के बाद यह साबित हो गया है कि यह प्रोफाइल फर्जी है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में महिलाओं के लिए संपत्ति और भूमि पर अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।महिलाओं के लिए संपत्ति और भूमि पर अधिकार महिलाओं के अधिकार पर चर्चा की गयी है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

अस्पतालों में लंग्स कैंसर के मामले में वृद्धि देखी जा रही है, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक लंग्स कैंसर मिल रहा है। झारखंड राज्य के रांची जिले में हर माह  करीब 25 नए मामले लंग्स कैंसर के मिल रहे हैं। इसमें जो नए तथ्य सामने आए हैं उसमें देखा गया है कि सिर्फ धूम्रपान से ही लंग्स कैंसर नहीं होता बल्कि आज की बदलती जीवनशैली है उसमें लंग्स कैंसर के मामले अधिक आ रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोदी सरकार द्वारा मालिकों के हित में श्रमिकों पर लगातार हमले जारी हैं। 4 लेबर कोड द्वारा मजदूरों को बंधुआ बनने की तैयारी हो, स्थाई नौकरी की जगह फिक्स्ड टर्म हो, नीम ट्रेनी हो, महँगाई भत्ते का मामला हो अथवा वेतन निर्धारण। अब सरकार पेंशन घटाने की तैयारी में है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 30 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,464 के आसपास बनी हुई थी। 29 जुलाई 2023 के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,456 थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पानी की कमी के बीच में किसानों को डीएसआर विधि से धान की खेती करना लाभदायक होगा। डीएसआर विधि यानि 'डायरेक्ट सीडेड राइस ' में नर्सरी डालने की ज़रुरत नहीं पड़ती है। डीएसआर विधि की पूरी जानकारी सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर..